21 मई 2024 - 09:22
किर्गिस्तान, भारतीय छात्रों पर हमला, मदद मांगने पर एंबेसी का अजीब जवाब

उज्जैन के कलेक्टर ने कहा कि जो मदद होगी हर संभव प्रयास करेंगे लेकिन एंबेसी की तरफ से ऐसी कोई जानकारी हमें अब तक नहीं मिली है। लेकिन एंबेसी का कहना है कि वहां के हालात बिल्कुल ठीक हैं।

किर्गिस्तान में विदेशी छात्रों के सह मारपीट और कई छात्रों की हत्या के बीच अब भारतीय छात्रों के साथ मारपीट की खबर आ रही है।

किर्गिस्तान में भारतीय छात्र-छत्राओं के साथ मारपीट का खबरें सामने आई हैं। वीडियो कॉल करके वहां मौजूद बच्चों ने मांगी मदद, बच्चों के माता पिता ने पीएम, सीएम और कई मंत्रियों से भी मदद की की गुहार लगाई है।

किर्गिस्तान में भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेशी मूल के छात्र-छात्राओं का बुरा हाल है। छात्र-छत्राओं ने अपने माता-पिता को वीडियो कॉल कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि किर्गिस्तान के युवाओं द्वारा उनके साथ हॉस्टल में घुसकर मारपीट, अभद्रता की जा रही है। उनको कमरे से बाहर निकलकर उनके साथ बदसलूकी किया जा रहा है। छात्रों का कहना है अब तक कुछ छात्रों की मौत भी हो चुकी हैं। अब माता-पिता और छात्र छत्राओं ने भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने सरकार से अपील की है कि कैसे भी हमारे बच्चों को सुरक्षित वापस भारत लाया जाए।

भारत के उज्जैन शहर के 08 छात्र-छत्राओं के अब तक वहां फंसे होने की सूचना है। दो छात्रों की वीडियो काल की वीडियो भी सामने आई है। छात्रों को डर है कि उनके साथ कोई अनहोनी ना हो जाए. डर के साये में छात्र जी रहे हैं।

उज्जैन के कलेक्टर ने कहा कि जो मदद होगी हर संभव प्रयास करेंगे लेकिन एंबेसी की तरफ से ऐसी कोई जानकारी हमें अब तक नहीं मिली है। लेकिन एंबेसी का कहना है कि वहां के हालात बिल्कुल ठीक हैं।